scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलनीरज चोपड़ा क्लासिक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नीरज चोपड़ा क्लासिक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच 24 मई को बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि भाला फेंक टूर्नामेंट को पंचकुला से बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है।

चोपड़ा ने ट्विटर पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके प्रतियोगिता स्थगित होने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में साझा किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एनसी क्लासिक का शुरूआती चरण अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह निर्णय विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘हम खेल की एकजुट ताकत में विश्वास करते हैं। लेकिन इस नाजुक घड़ी में देश के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है। इस समय हमारी सारी कृतज्ञता और विचार केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं जो हमारे देश के लिए सबसे आगे हैं। जय हिंद। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments