नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष और अभिनव साव ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम खिताब अपने नाम किया जबकि हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रही सरबजोत सिंह और पलक की जोड़ी ने मिश्रित टीम एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।
कर्णी सिंह रेंज में राइफल स्पर्धायें खेली जा रही हैं जिसमें मेहुली और साव ने कर्नाटक के डाईरियस सौराष्ट्री और तिलोत्मा सेन की जोड़ी पर 16-6 से जीत हासिल की।
तमिलनाडु के आर नर्मदा और कार्तिक सबारी राज की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
भोपाल में पिस्टल स्पर्धायें चल रही हैं, जिसमें सरबजोत और पलक को राजस्थान की अंजलि और अभिनव चौधरी की जोड़ी ने चुनौती दी लेकिन वे इसे 16-14 से खत्म करने में सफल रहे।
विक्रम और योगिता की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
