scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय मूकबधिर क्रिकेट चैंपियनशिप 25 सितंबर से भुवनेश्वर में

राष्ट्रीय मूकबधिर क्रिकेट चैंपियनशिप 25 सितंबर से भुवनेश्वर में

Text Size:

भुवनेश्वर, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय मूकबधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) की राष्ट्रीय मूकबधिर टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप 25 सितंबर से यहां शुरू होगी।

आईडीसीए की विज्ञप्ति के अनुसार सात दिन तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में कुल 19 टीम भाग लेंगी।

टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है तथा फाइनल से पहले कुल 42 मैच खेले जाएंगे। ओडिशा मूकबधिर क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के मैच चार अलग-अलग स्थान में खेले जाएंगे।

फाइनल एक अक्टूबर को भुवनेश्वर स्थित ईस्ट कोस्ट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments