scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमखेलबंगाल वॉरियर्स पर तमिल थलाइवाज की जीत में चमके नरेंद्र

बंगाल वॉरियर्स पर तमिल थलाइवाज की जीत में चमके नरेंद्र

Text Size:

हैदराबाद, 21 नवंबर (भाषा) नरेंद्र के 13 अंक के दम पर तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैच में सोमवार को यहां बंगाल वॉरियर्स को 35-30 से हरा दिया।

  थलाइवाज ने मैच  पहले हाफ में 21-13 की बड़ी बढ़त कायम कर ली थी।  बंगाल की टीम ने मध्यांतर के बाद कड़ी टक्कर दी लेकिन नरेंद्र ने थलाइवाज के लिए अंक जुटाना जारी रखा और टीम को पांच अंक के अंतर से जीत दिला दी।

थलाइवाज की 15 मैचों में यह छठी जीत है और टीम 43 अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है। बंगाल की टीम के नाम भी इतने मैचों में 43 अंक है । टीम सात जीत के कारण तालिका में सातवें पायदान पर है।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments