scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलमुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर गुरसिमरत सिंह गिल से करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर गुरसिमरत सिंह गिल से करार किया

Text Size:

मुंबई, दो सितंबर (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2022-23 सत्र के लिये युवा डिफेंडर गुरसिमरत सिंह गिल से करार किया।

क्लब ने इसकी जानकारी दी। चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी से एआईएफएफ एलीट अकादमी से जुड़े 25 साल के खिलाड़ी ने 2016 में बेंगलुरू एफसी से अनुबंध किया था।

वह एएफसी कप में खेले थे और 2017 में फेडरेशन कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे।

गिल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई सिटी जैसे क्लब से जुड़ना सम्मान की बात है। मैं अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर हूं जहां मैं शीर्ष स्तर पर अनुभव हासिल करना चाहता हूं और मुंबई सिटी से जुड़ने से मुझे इस दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments