scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलचोटिल नटराजन की जगह तमिलनाडु टीम में मोहम्मद को मिली जगह

चोटिल नटराजन की जगह तमिलनाडु टीम में मोहम्मद को मिली जगह

Text Size:

चेन्नई, आठ नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन चोट के कारण आगामी विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट (2022-23) में नहीं खेल पाएंगे।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने मंगलवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एम मोहम्मद टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में नटराजन की जगह लेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ तमिलनाडु क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति ने चोटिल टी नटराजन की जगह एम मोहम्मद को टीम में शामिल किया है। टीम विजय हजारे टूर्नामेंट के लीग चरण के मुकाबले बेंगलुरु में खेलेगी।’’

टीम की अगुवाई बाबा इंद्रजीत करेंगे। तमिलनाडु 12 अप्रैल को बिहार के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेगा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments