scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलमैकलारेन के चार गोल की मदद से मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 5-1 से हराया

मैकलारेन के चार गोल की मदद से मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 5-1 से हराया

Text Size:

कोलकाता, छह मार्च (भाषा) गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जेमी मैकलारेन के चार गोल की मदद से शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के एक मैच में ओडिशा एफसी को 5-1 से हरा दिया।

मैकलारेन ने चार गोल (14वें, 24वें, 45+2वें, 88वें) किए और आईएसएल में अपनी पहली हैट्रिक लगाई। स्पेनिश डिफेंडर अल्बर्टो रोड्रिगेज (42वें) ने भी घरेलू टीम के लिए गोल किया।

ओडिशा के लिए एकमात्र गोल रहीम अली ने 43वें मिनट में किया।

इस जीत से मोहन बागान ने चार मैचों में 12 अंक से तालिका में अपनी जगह मजबूत कर ली जबकि ओडिशा एफसी सत्र की अपनी पहली हार के बाद दो अंक पर बना हुआ है।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments