scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलमनु गंडास और एन थंगाराजा ने संयुक्त बढ़त हासिल की

मनु गंडास और एन थंगाराजा ने संयुक्त बढ़त हासिल की

Text Size:

चेन्नई, 24 अगस्त (भाषा) गुरूग्राम के मनु गंडास और श्रीलंका के एन थांगाराजा ने बुधवार को यहां चेन्नई ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 11 अंडर 133 के कुल स्कोर से संयुक्त बढ़त हासिल की।

गंडास ने 40 लाख रूपये की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में दूसरे दिन सात अंडर 65 का कार्ड खेला जबकि थंगाराजा ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

बेंगलुरू के खालिन जोशी (68) नौ अंडर 135 के कुल स्कोर से संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

कट दो ओवर 146 के स्कोर का रहा जिससे 57 पेशेवर गोल्फरों ने पुरस्कार राशि के राउंड के लिये क्वालीफाई किया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments