scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलमान सिंह एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

मान सिंह एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

Text Size:

हांगकांग, 21 जनवरी (भाषा) मान सिंह रविवार को यहां एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बने।

मान सिंह (34 साल) ने दो घंटे 14 मिनट और 19 सेकेंड का समय निकाला, इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल मुंबई मैराथन में दो घंटे 16 मिनट 58 सेकेंड का था जिससे वह 11वें स्थान पर रहे थे।

चीन के हुआंग योंगझेंग ने दो घंटे 15 मिनट 24 सेकेंड से रजत पदक जबकि किर्गिस्तान के टियापकिन इलिया ने दो घंटे 18 मिनट 18 सेकेंड से तीसरा स्थान हासिल किया।

एक अन्य भारतीय एपी बेलियाप्पा दो घंटे 20 मिनट 20 सेकेंड के समय से छठे स्थान पर रहे।

महिलाओं की मैराथन रेस में अश्विनी मदान जाधव (2:56:42) आठवें और ज्योति गवाटे (3:06:20) 11वें स्थान पर रहीं।

गोपी थोकानल पहले भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने 2017 में एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप खिताब जीता था। उन्होंने चीन के डोंगगुआन में दो घंटे 15 मिनट 48 सेकेंड से पहला स्थान हासिल किया था।

मान सिंह का समय हालांकि पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग मार्क से नीचे रहा जो दो घंटे आठ मिनट 10 सेकेंड का है। वह पिछले साल 2:16:59 के समय से हांगझोउ एशियाई खेलों में आठवें स्थान पर रहे थे।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments