नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिये सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल किया गया है ।
कार्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पहले मैच से पूर्व नेट्स पर अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी थी ।
बायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मदुशंका ने श्रीलंका के लिये एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 खेलकर कुल 70 विकेट लिये हैं । आईपीएल के एक बयान के अनुसार वह 75 लाख रूपये में सनराइजर्स से जुड़ेंगे ।
इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
