scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलएलए नाइट राइडर्स ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपने घरेलू मैदान का उद्घाटन किया

एलए नाइट राइडर्स ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपने घरेलू मैदान का उद्घाटन किया

Text Size:

लॉस एंजिलिस, 19 मार्च (भाषा) लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने गुरुवार को कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयरप्लेक्स में नाइट राइडर्स क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया जो आगामी मेजर लीग क्रिकेट में उसका घरेलू मैदान होगा।

मेजर लीग क्रिकेट 18 जून से 18 जुलाई तक खेला जाएगा। इसमें छह टीमों के बीच 34 मैच खेले जाएंगे। शुरुआती चरण के मैच टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बॉलीवुड के सुपरस्टार और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में नाइट राइडर्स सही मायने में वैश्विक परिवार के रूप में आगे बढ़ा है और हर नई उपलब्धि हमारे लिए खास है। लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स को अपना खुद का घरेलू मैदान मिलना बेहद रोमांचक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह मैदान एक ऐसा स्थान बनेगा जहां लोग खेल का जश्न मनाने और टीम का समर्थन करने के लिए एक साथ आएंगे। मैं लॉस एंजिलिस में नाइट राइडर्स के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments