scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलकेकेआर के खिलाड़ियों ने सीडी गोपीनाथ की स्मृति में बांह पर काली पट्टी बांधी

केकेआर के खिलाड़ियों ने सीडी गोपीनाथ की स्मृति में बांह पर काली पट्टी बांधी

Text Size:

चेन्नई, 14 अप्रैल (भाषा)कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने भारत के पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ की स्मृति में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल के मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेला ।

गोपीनाथ का नौ अप्रैल को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था ।

इंग्लैंड को हराकर 1952 में पहली बार टेस्ट जीतने वाली भारतीय टीम के आखिरी जीवित सदस्य गोपीनाथ देश के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे ।

केकेआर प्रबंधन ने एक बयान में कहा ,‘‘ केकेआर टीम श्री गोपीनाथ के प्रति सम्मानस्वरूप चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी ।’’

गोपीनाथ ने 83 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments