scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलकिम कॉटन, जैकलीन विलियम्स महिला टी20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगी

किम कॉटन, जैकलीन विलियम्स महिला टी20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगी

Text Size:

केपटाउन, 25 फरवरी (भाषा) किम कॉटन और जैकलीन विलियम्स रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे।

न्यूजीलैंड की रहने वाली कॉटन का यह लगातार दूसरा विश्व कप फाइनल होगा।

कॉटन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ पांच रन की जीत में भी मैदानी अंपायर थी जबकि विलियम्स ने दक्षिण अफ्रीका की इंग्लैंड के खिलाफ छह रन की रोमांचक जीत में यह भूमिका निभाई थी।

फाइनल के लिए सुजैन रेडफेरन टीवी अंपायर जबकि निमाली परेरा चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगी।

जीएस लक्ष्मी को न्यूलैंड्स में होने वाले फाइनल के लिए मैच रेफरी नियुक्त किया गया है।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments