scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलकेरल सरकार टी20 विश्व कप के हीरो संजू सैमसन को सम्मानित करेगी

केरल सरकार टी20 विश्व कप के हीरो संजू सैमसन को सम्मानित करेगी

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, नौ मार्च (भाषा) केरल सरकार आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के हीरो और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संजू सैमसन को सम्मानित करेगी। राज्य के जनरल शिक्षा और श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने बयान में कहा कि यहां के तटीय शहर विझिंजम के रहने वाले सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से केरलवासियों को गौरवांवित किया है।

शिवनकुट्टी ने कहा कि भारत की जीत में योगदान के लिए सैमसन को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार राजधानी में समारोह का आयोजन करेगी।

हालांकि उन्होंने समारोह की तारीख नहीं बताई।

भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। सुपर आठ के अंतिम मैच, सेमीफाइनल और फाइनल में सैमसन ने अर्धशतक जड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments