नॉर्थम्पटन , 23 जनवरी (भाषा) भारतीय बल्लेबाज करूण नायर इस सत्र में फिर इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में नॉर्थम्पटनशर के लिये खेलेंगे ।
32 वर्ष के नायर इस टीम के लिये सात काउंटी मैच खेलेंगे ।
उन्होंने पिछले सत्र में डिविजन वन में आखिरी तीन मैच खेलकर 78, 150 और 21 रन बनाये थे । टीम इस साल डिविजन टू में खिसक गई है ।
नायर ने क्लब द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मैं काउंटी चैम्पियनशिप में एक बार फिर नॉर्थम्पटनशर के लिये खेलकर उत्साहित हूं । मैं कोच और कप्तान को इस मौके के लिये धन्यवाद देना चाहता हूं ।’’
नायर ने भारतीय टीम के लिये छह टेस्ट और दो वनडे खेले हैं । उन्होंने चेन्नई में 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 303 रन बनाये थे और टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने ।
टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में नायर की जगह पृथ्वी साव नॉर्थम्पटनशर के लिये खेलेंगे ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.