scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलकपिल कुमार ने तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में बढ़त बनाई

कपिल कुमार ने तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में बढ़त बनाई

Text Size:

हैदराबाद, नौ नवंबर (भाषा) दिल्ली के कपिल शर्मा ने चोट की चिंताओं के बावजूद बुधवार को यहां 40 लाख रुपये इनामी तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में नौ अंडर 61 के स्कोर से बढ़त बना ली।

अपने घरेलू कोर्स पर खेल रहे 17 साल के मिलिंद सोनी ने सात अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाया और वह इस साल पीजीटीआई पर तीन बार के विजेता गुरुग्राम के मनु गंडास के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

कपिल ने सात बर्डी और एक ईगल के साथ बोगी रहित कार्ड खेला।

पुणे में पिछले टूर्नामेंट से ही कपिल कलाई की चोट से परेशान हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments