scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलजिनटिंग की मां का निधन, विश्व चैम्पियनशिप से हटे

जिनटिंग की मां का निधन, विश्व चैम्पियनशिप से हटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) इंडोनेशिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका जिनटिंग नौ अगस्त को अपनी मां के निधन के कारण सोमवार से कोपेनहेगन में शुरु होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से हट गये।

दुनिया के दूसरी रैंकिंग के खिलाड़ी को विश्व चैम्पियनशिप में यूक्रेन के डेनीलो बोसनियुक से भिड़ना था जिससे वह दूसरे दौर में पहुंच जायेंगे।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में जिनटिंग के कोच इरवानसियाह ने कहा, ‘‘वह अब भी अपनी मां के निधन से सदमे में हैं जिससे वह विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेल पायेंगे। ’’

अब पुरुष एकल में पांचवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी इंडोनेशिया के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments