नागोया, 23 अक्टूबर (भाषा)भारत के जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को पुरूष युगल एमडी4 टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।
भारतीय जोड़ी को ग्रुप ए के आखिरी मैच में दक्षिण कोरिया के पार्क जिंचोएल और किम कियु्ंग हयून ने 14 . 12, 11 . 7, 11 . 5 से हराया ।
शीर्ष चार में रहने के कारण भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक मिला ।
पूर्व रेसिंग ड्राइवर 50 वर्ष के जेहान भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं ।
भारतीय जोड़ी ने ग्रुप में एकमात्र मैच सउदी अरब के राकान अलसलमी और इब्राहिम अलहसन के खिलाफ 3 . 1 से जीता । दक्षिण कोरिया की दो जोड़ी और एक थाई जोड़ी ने उन्हें हराया ।
दक्षिण कोरिया ने स्वर्ण और रजत पदक जीते जबकि थाईलैंड की जोड़ी को भी कांस्य मिला ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.