scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलजेहान दारूवाला फार्मूला 2 चैम्पियनशिप के फ्रेंच राउंड में दूसरे स्थान पर रहे

जेहान दारूवाला फार्मूला 2 चैम्पियनशिप के फ्रेंच राउंड में दूसरे स्थान पर रहे

Text Size:

ली केस्टेलेट (फ्रांस), 24 जुलाई (भाषा) भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला यहां फार्मूला 2 चैम्पियनशिप के फ्रेंच राउंड में दूसरे स्थान पर रहे जिससे उन्होंने सत्र में छठा पोडियम स्थान हासिल किया।

रविवार को जेहान ने ‘फीचर रेस’ ग्रिड में 10वें स्थान से शुरू की और सातवें स्थान पर पहुंच गये। फिर उन्होंने ओवरआल दूसरा स्थान हासिल किया।

इस सत्र में वह पांचवीं बार दूसरे स्थान पर रहे।

इटली की टीम प्रेमा के लिये रेसिंग करने वाले 23 साल के ड्राइवर ने कहा, ‘‘सिल्वरस्टोन और आस्ट्रिया में जो हुआ, उसके बाद पोडियम स्थान पर वापसी करना अच्छा है। हमें कुछ विभाग में काम करना है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम हंगरी में अगले हफ्ते मजबूत वापसी करेंगे। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments