scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलजेहान दारूवाला ने दोनों रेस में पोडियम पर जगह बनाई

जेहान दारूवाला ने दोनों रेस में पोडियम पर जगह बनाई

Text Size:

जेद्दा, 20 मार्च ( भाषा ) भारत के जेहान दारूवाला ने फार्मूला 2 चैम्पियनशिप के सऊदी अरब राउंड में दोनों रेस में शीर्ष तीन में जगह बनाई ।

डच टीम एमपी मोटरस्पोर्ट के ड्राइवर जेहान शनिवार को स्प्रिंट रेस में पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए । इसके बाद उन्होंने फीचर रेस में भी पोडियम पर जगह बनाई । वह दोनों रेस में शीर्ष तीन में रहने वाले अकेले ड्राइवर रहे ।

अब फार्मूला 2 चैम्पियनशिप 31 मार्च से दो अप्रैल तक आस्ट्रेलिया में होगी जहां मेलबर्न के अलबर्ट पार्क पर पहली बार रेस आयोजित की जा रही है ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments