जमशेदपुर, नौ फरवरी (भाषा) एटीके मोहन बागान की टीम दबदबा बनाने के बाद भी इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में गुरुवार को यहां जमशेदपुर एफसी के खिलाफ गोल करने में विफल रही जिससे मैच बराबरी पर छूटा।
दोनों टीमों की तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता हासिन नहीं कर सकी। इस दौरान दोनों गोलकीपरों रेहेनेश टीपी (जमशेदपुर एफसी) और विशाल कैथ (एटीके मोहन बागान) ने कई बेहतरीन बचाव करके अपने विपक्षी फॉरवर्ड को कोई भी अवसर नहीं दिया और अपने लिए क्लीन शीट अर्जित की।
इस ड्रा मैच के बाद मोहन बागान की टीम तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गयी। टीम के नाम 17 मैचों में आठ जीत, चार ड्रा और पांच हार से 28 अंक हो गए हैं। जमशेदपुर की टीम दसवें स्थान पर बरकरार हैं। जमशेदपुर एफसी के 18 मैचों में तीन जीत, चार ड्रा और 11 हार से 13 अंक हो गए हैं।
भाषा आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
