scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलजमशेदपुर एफसी ने खालिद जमील को मुख्य कोच नियुक्त किया

जमशेदपुर एफसी ने खालिद जमील को मुख्य कोच नियुक्त किया

Text Size:

जमशेदपुर, 31 दिसंबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी ने एएफसी प्रो लाइसेंस धारक खालिद जमील को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस फुटबॉल क्लब ने रविवार को यह घोषणा की।

जमील को स्कॉट कूपर की जगह नियुक्त किया गया है जिन्होंने कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण इस पद पर आगे बने रहने में असमर्थता जताई थी।

क्लब के बयान के अनुसार जमील इस फुटबॉल टीम के साथ अपना सफर जनवरी में होने वाली कलिंग सुपर कप से शुरू करेंगे और इसके बाद आईएसएल के बाकी बचे सत्र में भी टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे।

जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने कहा,‘‘हमारे पास कलिंग सुपर कप और आईएसएल के बाकी बचे मैचों में करने के लिए काफी कुछ है और इसलिए हमारा मानना है कि उनके पास हमारी टीम को अगले मैच से ही आगे बढ़ाने के लिए भारतीय फुटबॉल की पर्याप्त समझ और अनुभव है। ’’

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments