scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलमांसपेशियों में खिंचाव से जडेजा को दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध

मांसपेशियों में खिंचाव से जडेजा को दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध

Text Size:

हैदराबाद, 28 जनवरी (भाषा) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का रविंद्र जडेजा को सीधे हिट करके आउट करना सिर्फ पहले टेस्ट का ‘टर्निंग प्वाइंट’ नहीं था बल्कि यह श्रृंखला की दिशा भी तय कर सकता है क्योंकि भारत के सभी प्रारूपों के नंबर एक आल राउंडर मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं।

पहली पारी में 87 रन बनाकर भारत के शीर्ष स्कोरर रहे जडेजा ने दोनों पारियों में पांच विकेट झटके। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव लग रहा है क्योंकि वह तेजी से एक रन लेने की कोशिश के बाद पैर की मांसपेशियों को हाथ से सहलाते दिखे। वह सहज नहीं लग रहे थे और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इसके बारे में ज्यादा नहीं बताया।

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘देखेंगे। मुझे अभी तक फिजियो से बात करने का मौका नहीं मिला है। वापस जाकर मैं उनसे बात करूंगा और देखूंगा कि क्या हुआ है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments