नागपुर, नौ फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पांच विकेट झटकने वाले रविंद्र जडेजा द्वारा अपनी उंगली पर लगाए गए ‘पदार्थ’ को लेकर बहस छिड़ गई है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें जडेजा अपने टीम के साथी मोहम्मद सिराज से कुछ लेकर उसे अपनी बाईं तर्जनी पर लगाते और रगड़ते हुए दिख रहे हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व खिलाड़ी सवाल उठा रहे है।
जब एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो फुटेज को साझा किया तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने जवाब दिया, ‘दिलचस्प’।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह ‘उंगली में दर्द से राहत के लिए मरहम’ था।
ऑस्ट्रेलिया की इस टीम के सदस्य डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में प्रतिबंध झेल चुके है।
भाषा आनन्द
आनन्द पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
