scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलयह हमारे बल्लेबाजों के सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करने का सवाल है: बदानी

यह हमारे बल्लेबाजों के सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करने का सवाल है: बदानी

Text Size:

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने अपनी टीम की लगातार दो हार को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और उम्मीद जताई कि शनिवार को यहां रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के एक अहम मैच में बल्लेबाज अपना काम कर दिखाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स को पिछले दो मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम चार अंक के साथ अंक तालिका में निचले स्थान पर अटकी हुई हैं।

बदानी ने शुक्रवार को यहां मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने 190 और 200 रन बनाए हैं। हम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक मैच सिर्फ एक रन से हारे जो एक बेहद करीबी मुकाबला था। पिछले मैच में भी हमने लगभग 180-190 रन बनाए थे। सवाल सिर्फ यही है कि हमारे बल्लेबाज सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मुझे लगता है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि लगातार दो हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी लय नहीं गंवाई है।

बदानी ने कहा, ‘‘इस तरह के टूर्नामेंट में लय को लेकर काफी चर्चा होती है। कोचिंग स्टाफ के कई सदस्य और यहां तक ​​कि प्रसारक भी लय की बात करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि किसी विशेष टीम के लिए चिंता का विषय क्या है, यह ढूंढना जरूरी है। हमने काफी हद तक उस समस्या का पता लगा लिया है या कम से कम हमें ऐसा लगता है कि हमने उस मुद्दे को सुलझा लिया है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments