scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलआठ नये सदस्यों के चुनाव से आईओसी की सदस्य संख्या 107 हुई

आठ नये सदस्यों के चुनाव से आईओसी की सदस्य संख्या 107 हुई

Text Size:

मुंबई , 17 अक्टूबर ( भाषा ) आठ नये सदस्यों के चयन से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की संख्या 107 हो गई और इसके साथ ही इसके 141वें सत्र का भी मंगलवार को समापन हो गया ।

चुने गए सदस्यों में चार महिलायें हैं जिससे आईओसी में महिला प्रतिनिधित्व 41 . 1 प्रतिशत हो गया ।

आईओसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ यह नियामक ढांचे में महिला प्रतिनिधित्व बढाने के आईओसी के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है ।’’

मतदान के बाद इस्राइल के याएल अराद, हंगरी के बालाज फुरेस और पेरू के सेसिलिया रोक्साना टेट विलाकोर्ता , मलेशिया की अभिनेत्री मिशेले यिओ, जर्मनी के माइकल एम को भी चुना गया ।

एक महिला और एक पुरूष प्रतिनिधि को अंतरराष्ट्रीय महासंघ में उनके कार्य के आधार पर भी चुना गया । इनमें अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के स्वीडिश अध्यक्ष पेत्रा सोरलिंग और अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग संघ के कोरियाई प्रमुख जाए याउल किम शामिल है ।

ट्यूनीशिया के मेहरेज बूसायेने को वहां की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments