scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलचोटिल पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बीबीएल से लौटेंगे, टी20 विश्व कप खेलना संदिग्ध

चोटिल पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बीबीएल से लौटेंगे, टी20 विश्व कप खेलना संदिग्ध

Text Size:

कराची, 31 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण आस्ट्रेलिया से बुधवार को स्वदेश लौटेंगे और उनका भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है ।

शाहीन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उपचार के लिये बुला लिया है । उन्हें बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिये फील्डिंग करते समय चोट लगी थी ।

बीबीएल में पदार्पण कर रहे शाहीन का प्रदर्शन औसत रहा है । वह 2021 .22 में घुटने की सर्जरी के कारण लंबे समय क्रिकेट से दूर रहे थे ।

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बातचीत के बाद उन्हें वापिस बुलाया गया है । उनकी चोट को लेकर प्रारंभिक फीडबैक यही मिला है कि उन्हें पूरे आराम की जरूरत है और चोट से उबरने में समय लगेगा ।

उन्होंने कहा कि चोट की गंभीरता और उससे उबरने में लगने वाले समय के बारे में बोर्ड के डॉक्टरों से मिलकर ही पता चल सकेगा ।

शाहीन ने बीबीएल टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ ब्रिसबेन में खेलने में बहुत मजा आया और मुझे दुख है कि इस बार पूरे सत्र में नहीं खेल सकूंगा । उम्मीद है कि जल्दी मैदान पर लौटूंगा ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments