scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलभारत के गुकेश संयुक्त रूप से शीर्ष पर मौजूद

भारत के गुकेश संयुक्त रूप से शीर्ष पर मौजूद

Text Size:

   विज्क आन जी (नीदरलैंड) 22 जनवरी (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सोमवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में महिला विश्व चैंपियन चीन की जू वेनजुन से ड्रा के बाद संयुक्त बढ़त पर बने हुए हैं।

गुकेश के नाम आठ मुकाबलों में से पांच अंक है। वह नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ तालिका में शीर्ष पर है। गिरी ने चीन के वेई यी के साथ ड्रा खेला।

विदित गुजराती को स्लोवेनिया के एलेक्जेंडर डोनचेंको ने ड्रा पर रोका। वह हमवतन आर प्रज्ञानानंद के साथ 4.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर है। प्रज्ञानानंद के साथ नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम का मुकाबला बराबरी पर छूटा।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments