भारत के लंच तक एक विकेट पर 98 रन
पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 98 रन बनाए।
पहली पारी में 183 रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत की कुल बढ़त 281 रन की हो गई है।
लंच के समय यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शुभमन गिल ने अभी खाता नहीं खोला है। रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए।
इससे पहले भारत के 438 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 255 रन पर सिमट गई थी।
भाषा सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
