scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलभारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया

Text Size:

वालेंशिया (स्पेन), 21 दिसंबर ( भाषा ) भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच देशों के टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आयरलैंड को 2 . 1 से हराया ।

भारत के लिये दीपिका ने चौथे और संगीता कुमारी ने 22वें मिनट में गोल किये जबकि आयरलैंड के लिये कप्तान कैथरीन मुल्लान ने 12वें मिनट में गोल दागा ।

भारत ने आक्रामक शुरूआत करते हुए चौथे ही मिनट में दीपिका के गोल पर बढत बना ली । आयरलैंड ने हालांकि आठ मिनट बाद बराबरी की ।

दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका । वहीं भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर संगीता ने गोल दाग दिया ।

आखिरी दोनों क्वार्टर में गोल नहीं हो सका ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments