scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमखेलएशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, रिचा घोष की वापसी

एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, रिचा घोष की वापसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई ( भाषा ) युवा तेज गेंदबाज टिटास साधु को सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है ।

महिला क्रिकेट स्पर्धा 19 से 28 सितंबर तक खेली जायेंगी ।

दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज साधु ने दक्षिण अफ्रीका में पहले अंडर 19 महिला विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी ।

हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान होंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होगी ।

भारतीय टीम :

हरमनप्रीत कौर ( कप्तान ), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, टिटास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मीनू मणी, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, अनुषा बेरेडी ।

स्टैंडबाय : हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments