scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलजापान से हारकर भारतीय पुरुष वालीबॉल टीम पदक दौड़ से बाहर

जापान से हारकर भारतीय पुरुष वालीबॉल टीम पदक दौड़ से बाहर

Text Size:

हांगझोउ, 24 सितंबर (भाषा) जापान ने रविवार को यहां क्रॉस ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष वालीबॉल टीम को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पदक दौड़ से बाहर कर दिया।

केहन ताकाहाशी 21 अंक जुटाकर जापान के स्टार खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपनी टीम की एक घंटे 11 मिनट में मिली 25-16 25-18 25-17 की जीत में अहम भूमिका अदा की।

एरिन वर्गीज आठ अंक के साथ भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहे।

जापान का सामना अब सेमीफाइनल में चीन से होगा जबकि भारत पांचवें से छठे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में मंगलवार को पाकिस्तान या कतर से भिड़ेगा।

भारतीय टीम कम्बोडिया और दक्षिण कोरिया पर जीत से ग्रुप सी में शीर्ष पर रही थी।

भाषा

नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments