scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलभारतीय पुरूष हॉकी टीम की शानदार जीत के साथ शुरूआत

भारतीय पुरूष हॉकी टीम की शानदार जीत के साथ शुरूआत

Text Size:

हांगझोउ, 24 सितंबर (भाषा) भारत ने एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में रविवार को उजबेकिस्तान को 16 . 0 से रौंदकर जीत के साथ आगाज किया ।

तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह पूल ए का बेमेल मुकाबला था ।

भारत की ओर से मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट ), ललित उपाध्याय ( सातवां, 24वां ,37वां और 53वां मिनट ) , वरूण कुमार ( 12वां, 50वां और 52वां मिनट), अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), गुरजंत सिंह(42वां), नीलाकांता शर्मा (11वां ), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां ) ने गोल किये ।

भारत को अब 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments