scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलभारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया

Text Size:

केपटाउन, 27 जनवरी (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजेय सिलसिला जारी रखते हुए मेजबानों पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शुक्रवार रात हुए मुकाबले में दूसरे मिनट में, अभिषेक ने 13वें मिनट में और सुमित ने 30वें मिनट में गोल दागे।

भारत ने आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया जिसे हरमनप्रीत ने ताकतवर ड्रैगफ्लिक से गोल में बदलकर बढ़त दिलायी।

पहले क्वार्टर में दो ही मिनट बचे थे कि अभिषेक ने फुर्तीला शॉट लगाकर दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर को पछाड़ दिया और भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका के कई हमलों के बावजूद भारत का डिफेंस संयमित बना रहा और उसने कोई गोल नहीं होने दिया।

हाफ टाइम से तुरंत पहले सुमित मैदानी गोल करने में सफल रहे और भारत 3-0 से आगे हो गया।

दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका ने काफी तेजी दिखायी लेकिन उसके खिलाड़ी भारतीय डिफेंस को नहीं तोड़ सके।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किये लेकिन कोई गोल नहीं हो सका।

दक्षिण अफ्रीका अपने पहले गोल की तलाश में लगा रहा लेकिन भारत ने मजबूती से खतरे को दूर रखा।

भारत अब रविवार का नीदरलैंड से भिड़ेगा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments