scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलभारतीय उच्चायोग ने डेविस कप टीम का स्वागत किया

भारतीय उच्चायोग ने डेविस कप टीम का स्वागत किया

Text Size:

(तस्वीरों के साथ )

इस्लामाबाद , एक फरवरी ( भाषा ) भारतीय उच्चायोग ने यहां 60 साल में पहली बार आई भारतीय डेविस कप टीम की अगवानी की । भारतीय टेनिस टीम पाकिस्तान से डेविस कप मुकाबला खेलने आई है ।

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गीतिका श्रीवास्तव ने बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया । पिछली बार भारतीय डेविस कप टीम 1964 में पाकिस्तान आई थी ।

दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण खेल संबंध भी अवरूद्ध हैं ।

श्रीवास्तव ने कहा ,‘ भारतीय राष्ट्रीय टीम का यहां स्वागत करना गर्व की बात है । यह ऐतिहासिक मौका है कि भारतीय टीम इतने लंबे समय बाद पाकिस्तान आई है । हम सभी टीम को शुभकामना देते हैं ।’’

उच्चायोग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से बातचीत की और खेल के बारे में सवाल भी पूछे ।

भारत और पाकिस्तान तीन और चार फरवरी को डेविस कप विश्व ग्रुप वन मुकाबला खेलेंगे । विजेता ग्रुप वन में ही रहेगा जबकि हारने वाली टीम ग्रुप टू में खिसक जायेगा । भारत डेविस कप के इतिहास में कभी पाकिस्तान से हारा नहीं है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments