scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलएफईआई विश्व चैम्पियनशिप के लिये तैयार भारतीय घुड़सवार

एफईआई विश्व चैम्पियनशिप के लिये तैयार भारतीय घुड़सवार

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) नई ऊचांईयां छूते हुए भारतीय शीर्ष राइडर फौवाद मिर्जा सहित तीन घुड़सवारों ने अगस्त और सितंबर में होने वाली ड्रेसेज और इवेंटिंग विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया।

अनुष अग्रवाल और श्रुति वोरा डेनमार्क के हर्निंग में पांच से 11 अगस्त तक होने वाली एफईआई (अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ) ड्रेसेज विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

मिर्जा 10 से 12 सितंबर तक इटली के प्रातोनी में होने वाली एफईआई विश्व चैम्पियनशिप में खेलेंगे।

भारत की इवेंटिंग टीम ने जकार्ता 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

भारतीय घुड़सवारों ने 1982 में एशियाई खेलों में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments