अहमदाबाद, 28 जनवरी (भाषा) रविंद्र सांते के हरफनमौला खेल के दम पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां इंग्लैंड को 49 रन से हराया।
मैन ऑफ द मैच सांते ने बल्ले से 18 रन का योगदान देने के बाद आठ रन पर दो विकेट चटकाये।
इस श्रृंखला आयोजन बीसीसीआई के तत्वावधान में दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) कर रहा है।
भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज योगेन्द्र ने टीम के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। उन्होंने 26 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।
इंग्लैंड के गेंदबाज कैलम फ्लिन, एंथोनी क्लैफाम और डेनियल माइकल ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 18 ओवर में 97 रन पर आउट हो गयी। टीम के लिए एंगस ब्राउन ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाये।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.