scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमखेलभारतीय बल्लेबाजों ने फ्लडलाइट में किया अभ्यास , गेंदबाज नहीं आये

भारतीय बल्लेबाजों ने फ्लडलाइट में किया अभ्यास , गेंदबाज नहीं आये

Text Size:

कोलकाता, चार नवंबर ( भाषा ) कप्तान रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल तक भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के लीग मैच से पहले ईडन गार्डन पर फ्लडलाइट में अभ्यास किया जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे तीनों तेज गेंदबाज अभ्यास के लिये नहीं आये ।

भारतीय टीम ने शाम को दो घंटे अभ्यास किया जिसमें फोकस बल्लेबाजी पर ही था । हरफनमौला रविंद्र जडेजा भी काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखाई दिये । वहीं केशव महाराज की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के स्पिन आक्रमण का सामना करने के लिये सूर्यकुमार यादव भी काफी समय तक बल्लेबाजी करते दिखाई दिये ।

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा और कल अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाले विराट कोहली भी बल्लेबाजी के लिये उतरे ।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव अभ्यास के लिये नहीं आये थे ।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम ने भी दोपहर में करीब ढाई घंटे तक अभ्यास किया ।

भाषा

मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments