scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलभारतीय तीरंदाजों और निशानेबाजों ने छह पदक और जीते

भारतीय तीरंदाजों और निशानेबाजों ने छह पदक और जीते

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने चीन के चेंगडू में हो रहे यूनिवर्सिटी खेलों में सोमवार को छह पदक और जीते ।

निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश , अर्जुन बाबूता ने दस मीटर एयर राइफल पुरूष टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता ।

दोनों ने 1894 . 7 का स्कोर किया जबकि चीन के शिनमियाओ, सोंग बुहार और झू शियाओझोंग ने 1881 . 9 अंक के साथ रजत पदक जीता । कजाख्स्तान तीसरे स्थान पर रहा ।

पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग में ऐश्वर्य ने 252.6 अंक के साथ पीला तमगा जीता जबकि दिव्यांश को रजत पदक मिला । चीन के बुहान तीसरे स्थान पर रहे ।

कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक मिला ।

अवनीत कौर ने अमेरिका की एलिसा ग्रेस स्टरगिल को हराकर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता । वहीं पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग में संग्रामप्रीत बिस्ला को स्वर्ण और अमन सैनी को कांस्य पदक मिला ।

भारत नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य समेत 17 पदक लेकर तालिका में जापान के साथ दूसरे स्थान पर है । चीन 21 पदक लेकर शीर्ष पर है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments