scorecardresearch
Friday, 13 November, 2026
होमखेलभारत का चौथे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत का चौथे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

Text Size:

माउंट मोनगानुई, 13 नवंबर (भाषा) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के कारण आखिरी दो वनडे में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह रुतुराज गायकवाड, ईशान किशन और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के टेस्ट श्रृंखला की तैयारी में जुट जाने के कारण अपनी टीम में छह बदलाव किए हैं। उसने निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी को टीम में रखा है।

भारत पांच मैच की श्रृंखला के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से आगे है। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments