scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलएशियाई पैरा खेलों में 446 सदस्यीय दल भेजेगा भारत

एशियाई पैरा खेलों में 446 सदस्यीय दल भेजेगा भारत

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर ( भाषा ) भारत हांगझोउ में 22 से 28 अक्टूबर तक होने वाले चौथे एशियाई पैरा खेलों में 446 सदस्यीय दल भेजेगा जिनमें 303 खिलाड़ी हैं ।

खेल मंत्रालय ने 17 खेलों में 303 खिलाड़ियों ( 191 पुरूष और 112 महिला ) को मंजूरी दी । इनके अलावा 143 कोच, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ भी जायेंगे ।

इनमें से 123 खिलाड़ी एथलेटिक्स के ही हैं । यह एशियाई पैरा खेलों में भारत का सबसे बड़ा दल है ।

पिछली बार जकार्ता में 190 खिलाड़ियों ने 13 खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करके 15 स्वर्ण समेत 72 पदक जीते थे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments