scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमखेलभारत राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू करेगा अभियान

भारत राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू करेगा अभियान

Text Size:

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर (भाषा) भारत शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में इंग्लैंड और महिला वर्ग में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

वीर सावरकर खेल परिसर में 23 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में 13 देशों की 23 टीम पुरुष और महिला वर्गों में कुल 62 मुकाबले खेलेंगी।

पुरुष वर्ग में 13 टीम को दो समूहों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में नाइजीरिया, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, तंजानिया और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में बांग्लादेश, कीनिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर शामिल हैं।

महिला वर्ग की 10 टीम को भी पांच-पांच टीम के दो समूहों में बांटा गया है। भारत ग्रुप ए में सिंगापुर, नाइजीरिया, युगांडा और मलेशिया के साथ है जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, कीनिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका को जगह मिली है।

प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में ग्रुप ए की शीर्ष टीम का सामना ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा जबकि ग्रुप बी की विजेता टीम ग्रुप ए की उपविजेता से भिड़ेगी।

सुरजीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम ग्रुप चरण में छह मुकाबले खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच के बाद टीम 24 अक्टूबर को युगांडा, 25 अक्टूबर को मलेशिया, 26 अक्टूबर को नाइजीरिया, 27 अक्टूबर को तंजानिया और 29 अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ेगी।

निधि शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ग्रुप चरण में चार मुकाबले खेलेगी। मलेशिया के खिलाफ शुरुआती मैच के बाद भारत 24 अक्टूबर को सिंगापुर, 25 अक्टूबर को युगांडा और 26 अक्टूबर को नाइजीरिया से खेलेगा।

सेमीफाइनल मुकाबले 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल 31 अक्टूबर को होंगे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments