scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलभारत सैफ अंडर20 फुटबॉल में पाकिस्तान का सामना करेगा

भारत सैफ अंडर20 फुटबॉल में पाकिस्तान का सामना करेगा

Text Size:

माले (मालदीव), 25 मार्च (भाषा) भारत बृहस्पतिवार को यहां सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ही ग्रुप में है। भारतीय टीम शनिवार को बांग्लादेश का सामना करेगी।

ग्रुप के केवल दो मैचों में से एक जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीतना जरूरी हो गया है। इसका मतलब है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक आत्मविश्वासी होने से बचना होगा।

भारत अंडर-19 के कोच महेश गवली ने कहा, ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक बड़ा मैच होता है, लेकिन हम इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा ध्यान टूर्नामेंट की अच्छी और सकारात्मक शुरुआत करने पर है।’’

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments