scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेललेबनॉन से हारकर भारत फीबा एशिया कप से बाहर

लेबनॉन से हारकर भारत फीबा एशिया कप से बाहर

Text Size:

जकार्ता, 17 जुलाई (भाषा) भारतीय पुरूष बास्केटबॉल टीम को रविवार को यहां लेबनॉन के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने पड़ी जिससे फीबा एशिया कप में देश का अभियान खत्म हो गया।

यह प्रतियोगिता में भारत की लगातार तीसरी हार थी।

भारत को ग्रुप डी के अंतिम मैच में 63 – 104 से हार मिली।

चार टीमों के ग्रुप में भारत अंतिम स्थान पर रहा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचती है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ खेलती हैं।

भारत को इससे पहले न्यूजीलैंड से 47 – 100 और फिलीपींस से 59 – 101 से हार मिली थी।

भारत का फीबा एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1975 में था जिसमें टीम चौथे स्थान पर रही थी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments