scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलभारत ने सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के पहले मैच में श्रीलंका को 8-0 से हराया

भारत ने सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप के पहले मैच में श्रीलंका को 8-0 से हराया

Text Size:

यूपिया (अरुणाचल प्रदेश), नौ मई (भाषा) डैनी मेइतेई की हैट्रिक की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 8-0 से हराया।

डैनी ने 26वें, 31वें और 50वें मिनट में गोल किए जबकि प्रशान जाजो (17वें और 62वें मिनट) ने दो-दो गोल किए।

गत चैंपियन के लिए मोहम्मद अरबाश (40वें मिनट), ओमंग दोदुम (48वें मिनट) और कप्तान सिंगमयुम शमी (81वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

घरेलू दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहित भारतीय टीम ने पहली सीटी बजने से ही अपने इरादे दिखा दिए।

शानदार पासिंग, समझदारी भरे मूवमेंट और लगातार दबाव के साथ भारत ने पिच के हर इंच पर अपना दबदबा बनाए रखा और श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments