scorecardresearch
Saturday, 6 June, 2026
होमखेलजापान को 4-1 से हराकर भारत बना पुरूष अंडर-18 एशिया कप चैंपियन

जापान को 4-1 से हराकर भारत बना पुरूष अंडर-18 एशिया कप चैंपियन

Text Size:

काकामिगहारा, छह जून (भाषा) भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान के काकामिगाहारा में खेले गए फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया।

यह भारत का रिकॉर्ड तीसरा एशिया कप खिताब है।

भारत की जीत के नायक आशिष तानी पुर्ती रहे जिन्होंने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में एक गोल किया। जापान के लिए मुकाबले का एकमात्र गोल नुमादा गाकू ने 52वें मिनट में किया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए आशिष तानी पुर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल दागकर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का सम्मान भी हासिल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments