scorecardresearch
Tuesday, 27 January, 2026
होमखेलभारत ने अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर टीम घोषित की

भारत ने अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर टीम घोषित की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारत की अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच क्लाइफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार को अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर छह से 12 सितंबर तक चीन के डालियान में खेला जायेगा।

टीम की अगुआई स्ट्राइकर शिवशक्ति नारायणन करेंगे।

भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगा जिसके लिए उसका सामना ग्रुप जी में मालदीव (छह सितंबर), मेजबान चीन (नौ सितंबर) और संयुक्त अरब अमीरात (12 सितंबर) से होगा।

मुख्य टूर्नामेंट के लिए 11 ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वालीफाई करेंगी।

भारतीय टीम :

गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख।

डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह।

मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनामटे, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन देउबेन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम।

फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (कप्तान), सुहैल अहमद भट।

मुख्य कोच: क्लिफोर्ड मिरांडा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments