दुबई, 28 फरवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ईरान पर अमेरिका के हमले के मद्देनजर टी20 विश्व कप से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ान योजनाओं पर काम कर रही है।
आईसीसी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और भारत और श्रीलंका में चल रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से जुड़े सभी हितधारकों की यात्रा, लॉजिस्टिक और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक आपातकालीन योजनाओं को लागू कर दिया गया है।’’
अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की जनता से ‘अपने भाग्य की बागडोर अपने हाथ में लेने’ और 1979 से देश पर शासन कर रहे इस्लामी नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
