scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलशमी की समझदारी और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हूं : एलएसजी के टॉम मूडी

शमी की समझदारी और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हूं : एलएसजी के टॉम मूडी

Text Size:

बेंगलुरू, 14 अप्रैल (भाषा) लखनऊ सुपर जाइंट्स के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा है कि वह आईपीएल के इस सत्र में उनकी शानदार गेंदबाजी के अलावा समझदारी और नेतृत्व क्षमता से भी प्रभावित हैं ।

भारतीय टीम से बाहर शमी ने एलएसजी के आक्रमण की अगुवाई करते हुए चार मैचों में चार विकेट लिये हैं लेकिन उनका ‘इकॉनॉमी रेट’ 6 . 2 रहा है जो शानदार है ।

मूडी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पूर्व कहा ,‘‘ हम सभी को पता है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है । घरेलू सत्र में उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है । वह फिट है और मजबूत भी । हमें पता है कि नयी गेंद से वह क्या कर सकता है और पावरप्ले में वह काफी खतरनाक गेंदबाज है ।’’

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण का अगुआ है । काफी समझदार है और उसमें नेतृत्व क्षमता भी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह गेंद को शुरू में ही स्विंग करा लेता है और रफ्तार भी उसके पास है । वह 130 से ऊपर से गेंदबाजी कर रहा है जो अच्छी बात है ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments