अहमदाबाद, छह मार्च (भाषा) भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के एक खास सदस्य ने आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच में जीत के लिए हर स्थल पर भगवान का आर्शीवाद लिया, जहां टीम खेली है।
भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाए इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इतना ही नहीं कि सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने चंद्र ग्रहण के ‘बुरे असर’ से बचने के लिए मुंबई में अपना ट्रेनिंग सत्र 45 मिनट देर से शुरू किया।
बीसीसीआई ने अहमदाबाद में फाइनल से पहले टीम का होटल बदल दिया है। हालांकि कोई भी इसके बारे खुलकर नहीं बताएगा। लेकिन इसका जिक्र करना सही होगा कि अहमदाबाद में पहले वाले होटल में टीम जब यहां रूकी थी तो वह दो बड़े मैच (2023 वनडे विश्व फाइनल और इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ) हार गई थी।
===============================
दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका से काली मिट्टी की पिच पर हारने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन फाइनल के लिए लाल मिट्टी वाली पिच चुन सकता है।
मोटेरा स्टेडियम में तीनों लाल, काली तथा लाल और काले रंग का मिश्रण वाली पिच है। वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ लाल मिट्टी वाली पिच हैं और भारत की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए शायद उन्हें लाल मिट्टी वाली पिच चुननी पड़े।
ट्रैक अभी तय नहीं किया गया है। यह इससे साफ था कि ब्रॉडकास्टर ने अभी तक किसी भी सतह पर स्टंप कैमरा नहीं लगाया है।
एक खास पिच को स्थानीय क्यूरेटर ने ध्यान से देखा था और बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमांग अमीन भी इसे देख रहे थे।
बाद में सिर्फ वही पिच ढकी हुई थी जबकि आसपास के चार ट्रैक भी बंद कर दिए गए थे।
============
फाइनल से पहले प्यूर्तो रिको के ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले गायक रिकी मार्टिन, ‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक और बॉलीवुड प्लेबैक गायक सुखविंदर सिंह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 100,000 दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
आईसीसी ने टॉस से पहले संगीत कार्यक्रम की योजना बनाई है और दर्शकों को मार्टिन के मशहूर गाने ‘‘अन दो त्रेस’ (एक दो तीन) मारिया’ पर थिरकने का मौका मिल सकता है।
===========================
फाइनल के लिए अहमदाबाद जाने वाले प्रशंसकों की भारी तादाद को देखते हुए पश्चिमी रेलवे मैच के दिन मुंबई से अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाएगा।
इससे प्रशंसकों के लिए सफर आसान और सस्ता हो सकेगा क्योंकि अहमदाबाद का हवाई किराया पहले से ही बहुत ज्यादा है।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
